फर्जी कम्पनी खोलकर पैसा दुगना करने का लालच देकर करोडों रुपया छल करने वाले अभियुक्त को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Sep 11, 2024 वाराणसी कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इंटरस्टेट गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से पुलिस ने डेबिट कार्ड, चेकबुक समेत, QR कोड, सिम कार्ड, मोबाइल फ़ोन समेत 30 हजार नगदी बरामद किया है। इसका खुलासा डीसीपी प्रमोद कुमार ने बुधवार को किया।