ओबरा: चोपन रोड स्थित शारदा मंदिर के समीप तेज रफ्तार टिपर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत
ओबरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टिपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना चोपन रोड स्थित शारदा मंदिर के समीप सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद टिपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान सिंगरौली निवासी करन यादव पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करन यादव अपनी बाइक से जा रहे थे।