उज्जैन: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो शुरू, CM मोहन यादव भी हैं साथ; स्वागत के लिए सजे 100 से अधिक मंच 🚁💐
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उज्जैन पहुंचते ही हेलीपैड से उनका भव्य रोड शो शुरू हो गया है। इस भव्य रोड शो में उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी मौजूद हैं। पहली बार बाबा महाकाल की नगरी पहुंचे नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया जा रहा है। हेलीपैड से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक उनके ऐतिहासिक अभिनंदन के लिए 100 से अधिक मंच लगाए गए हैं, जहां से पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। शहर में इस रोड शो को लेकर भारी उत्साह और जश्न का माहौल है।
#UjjainNews #BJPRoadshow #NitinNabin #CMMohanYadav #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 17, 2026