मड़ियाहू: आगामी त्योहार को लेकर मड़ियाहूं कोतवाली में SDM ने की शान्ति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की
मडियाहू कोतवाली परिसर में आगामी त्योहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। ईद, चैत्र नवरात्रि, अंबेडकर जयंती आदि त्योहार को लेकर एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव में शांति समिति की बैठक की। उन्होंने नगर पंचायत मड़ियाहूं को साफ सफाई व पानी की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।