मड़ियाहू: बारीगांव बदलूपुर में सोते समय वृद्ध पर सरिया रॉड से हुए हमले में वृद्ध घायल, पुलिस ने 2 आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा
बारीगांव ( बदलूपुर ) में सोते समय बृद्ध के ऊपर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में बृद्ध घायल हो गया था जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बरसठी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 60 वर्षीय यज्ञ नारायण यादव रात में घर पर सो रहे थे। आरोप है कि आधी रात बाद गांव के अश्वनी यादव व अरुण यादव पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया।