मड़ियाहू: रामपुर एसओ ने त्यौहार को लेकर थाने पर संभ्रांत लोगों के साथ की शान्ति समिति की बैठक
रामपुर थाने में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने ईद, नवरात्रि, रामनवमी,अम्बेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक की। एसओ ने सभी से आपसी भाईचारे में त्योहार मनाने की अपील की। एसओ ने कहा कि सोशल मीडिया में किसी तरह से अफवाह से बचे, पहले उस पर विचार करे कि वह सही या नही, इसके बाद ही आगे फारवर्ड करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही होगी।