कर्वी: कर्वी के पुरानी बाजार भरतपुरी में पारिवारिक जनों द्वारा मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित पहुंचे कोतवाली कर्वी
कर्वी के पुरानी बाजार भरतपुरी में बीती 16 जनवरी 2025 की शाम 4:30 बजे पारिवारिक जनों बब्बू उर्फ अवसाद उसके पुत्र और दामाद द्वारा अस्तफा हुसैन व उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी तहरीर पीड़ित अस्तफा द्वारा कोतवाली कर्वी में दी गई थी। और आज रविवार की सुबह 11:00 बजे फिर कार्रवाई की मांग कर पीड़ित कोतवाली कर्वी पहुंचा है।