चायल: चरवा में अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट
अयोध्या में प्रस्तावित दर्शन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मंगलवार को कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके आवासों पर ही रोक दिया। कांग्रेस ने इसे हाउस अरेस्ट बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। चारवा गांव का है पूरा मामला!