लखीमपुर: दुवन्नी गांव के दबंग पर झूठी शिकायत के आधार पर भवन निर्माण रुकवाने का आरोप, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
लखीमपुर खीरी। शारदा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुवन्नी निवासी सुंदरी देवी ने गांव के एक व्यक्ति पर झूठी शिकायत कर उनके भवन निर्माण कार्य को रुकवाने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के दबंग पर कार्यवाही व भवन निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।