उदाकिशुनगंज: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक अवैध हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, उदाकिशुनगंज जेल भेजे गए
उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार के विशाल निर्देश पर संध्या गस्ती के दौरान पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किए गए बदमाश को अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में उपस्थित कराया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में उदाकिशुनगंज जेल भेज दिया गया है।