हरदोई: किसानों के नसीब में सिर्फ लाइन, खाद लेने और अनाज बेचने के लिए लगना पड़ रहा है
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2025 तमाम दावों के बावजूद किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है, सहकारी समितियां में किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगा रहता है और शाम तक खाद न मिलने पर निराश होकर लौट जा रहा है, वही गल्ला मंडी में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भी लाइन में लगना पड़ रहा है जिससे किसान परेशान है।