हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने अभियुक्त को चोरी के पराग घी व ढाई हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2025 कोतवाली देहात पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की गई सामग्री और नकदी सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा 26 सितंबर को कोतवाली देहात के ग्राम कंडौहना में राजकिशोर की दुकान का ताला तोड़कर घी व नगदी चोरी की गई थी। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर अज्ञात पर केस पंजीकृत किया गया था।