बयाना: सराय भम्बू में पेयजल संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बयाना उपखंड के सराय भम्बू गांव में शनिवार को पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी आज भी बंद पड़ी है। यह सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गई है।