घुवारा: रामटौरिया में किसान आईडी कैंप आयोजित, किसानों ने कराया पंजीकरण
ग्राम रामटौरिया में किसानों के लिए किसान आईडी बनाने एवं पंजीकरण हेतु विशेष कैंप आयोजित किया गया। गुरुवार की शाम 4 बजे कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपनी किसान आईडी बनवाई और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने किसान आईडी के महत्व और इससे मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभों की जानकारी दी।