नरहरपुर: शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोडा में संकुल स्तरीय पालक शिक्षा मेगा सम्मेलन का आयोजन
नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत शास.उ.मा.वि.अमोड़ा में संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि काकेर विधान सभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम के निज सचिव बलराम साहू एवं पूर्व सरपंच अनिरुद्ध साहू एवं विशेष अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर में शा.उ.मा.वि.अमोड़ा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।