गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में आए फरियादियों की CM ने सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन विभिन्न जिलों से आए हुए फरियादियों की गोरखनाथ मंदिर में समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए,शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।