जबलपुर: धनवंतरी नगर क्षेत्र के नंदन विहार में किराए के मकान में रह रहे गाजियाबाद निवासी का मिला 10 दिन पुराना कमरे में बंद शव
धनवंतरी नगर क्षेत्र में मूर्ति लाल साहू के मकान में किराए से रह रहे गुलशन मल्होत्रा जो की गाजियाबाद दिल्ली के रहने वाले थे। जबलपुर में रहकर जबलपुर हॉस्पिटल में डाइटिशियन का काम करते थे, जो की 30 तारीख से अपने धनवंतरी नगर घर में आकर बाहर नहीं निकले थे, जहां देर रात को कमरे से स्मेल आने पर मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर दरवाजा खोला तो अंदर शव मिला।