मदनपुर: गुरारू रेलवे स्टेशन से सलैया थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया, नाबालिग लड़की बरामद
नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में सलैया थाना के पुलिस ने गया जी जिले के गुरारू रेलवे स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बुधवार की शाम 4:00 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गया जी जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चंदन प्रजापत के रूप में हुई है। वही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है।