बकानी: बकानी जलदाय विभाग के अभियंता के काम के पैसे नहीं देने से नाराज श्रमिक कल करेंगे भूख हड़ताल
झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र से जलदाय विभाग को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। विभाग में पाइप लाइन डालने का कार्य करने वाले एक श्रमिक ने भुगतान नहीं मिलने से नाराज होकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। श्रमिक का आरोप है कि वर्ष 2021 में किए गए कार्य के बदले आज तक उसे मजदूरी नहीं दी गई बकानी जलदाय विभाग