भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में डेंटल एक्स-रे मशीन लगी, लेकिन उपकरणों के अभाव में दंत चिकित्सा सेवा शुरू नहीं हो सकी
बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल में सोमवार दोपहर 3 बजे डेंटल सर्जन कक्ष में डेंटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई। पुणे की इवोल्वो आईटी सॉल्यूशन कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य पूरा किया।हालांकि अस्पताल में अभी डेंटल चेयर समेत अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे दंत चिकित्सा सेवा शुरू नहीं हो सकी है।