कोरबा: उड़ीसा में कोरबा की टीम ने जीते 4 पदक
Korba, Korba | Jun 4, 2026 खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किक बाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में उड़ीसा किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में के टी ग्लोबल स्कूल उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 650 खिलाड़ीयों एवं 200 ऑफिशियल ने हिस्सा लिया।