कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज नेशनल हाईवे पर दो दिनों से तड़प रहे असहाय बुजुर्ग को समाजसेवी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
गोरखपुर के कैम्पियरगंज कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर दो दिनों से लावारिस हालत में पड़े करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार शाम पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग का बायां पैर गंभीर रूप से सड़ चुका था और वह दर्द से कराह रहा था। समाजसेवी श्रीप्रकाश अग्रहरी ने उसे देखकर मदद का प्रयास किया, लेकिन दुर्गंध के कारण कोई आगे नहीं आया।