बिहिया: बिहिया थाना क्षेत्र के ध्वरी के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत
Behea, Bhojpur | Feb 12, 2025 बिहिया थाना क्षेत्र के ध्वरी के पास सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक से कहीं जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन के चकमा देने के कारण नियंत्रण होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति सुमित कुमार सहजौली का रहने वाला बताया जाता है। वही स्थानीय और राहगीरों ने घटित घटना की सूचना बिहिया थाने को दी ।