राजगढ शहर के वार्ड 01 के लोगों के आग्रह पर नगरपालिका प्रशासन राजगढ ने मंगलवार देर शाम को वार्ड 01 में फोगिंग करवाई है। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश सोनी ने गत रोज ही नगरपालिका राजगढ के ईओ सीताराम मीणा से वार्ड 01 में फोगिंग करवाये जाने के लिए आग्रह किया था। सोनी ने बताया कि उनके आग्रह पर राजगढ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 01 में फोगिंग का कार्य करवाया गया है।