ग्वालियर गिर्द: दुल्लपुर में युवक के साथ मारपीट,घटना CCTV कैमरे में कैद, फरियादी ने SP ऑफिस पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
दुल्लपुर इलाके में बीती रात असमाजिक तत्वों ने एक युवक पर हमला कर दिया।माहौर मोहल्ला में रहने वाले अनिल ने बताया कि बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी।मारपीट की ये घटना CCTV में भी कैद हुई है।रात में ही लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी जिसके बाद थाटीपुर पुलिस मौके पहुंची और फरियादियों की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।