सुठालिया: सुठालिया के गांगाहोनी में बाइक सवार खाई में गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया
सुठालिया के पास गंगाहोनी में विक्रम सिंह मंगलवार की रात 9:00 बजे पुलिया के पास अनियंत्रित होकर बाइक सहित खाई में ज गिरे जिन्हें सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया ।108 एंबुलेंस पायलट गोपाल यादव और ईएमटी मनोहर सिंह ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनके सर और मुंह में गंभीर चोटे आई है।