शाहपुरा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन किया, महाराणा प्रताप स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा महाराणा प्रताप स्मारक पर श्रद्धा एवं गौरव के साथ जन्मोत्सव मनाया। नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए व उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया।