बहरोड़: बहरोड़ में तेज रफ्तार कार का कहर, ट्रक का इंतजार कर रहे ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Behror, Alwar | Jul 5, 2026 बहरोड में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की मौत हो गई। ट्रक चालक को बिल्टी देने के लिए सड़क किनारे खड़े कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।