लूनकरनसर: 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, महिला और युवक के खिलाफ मामला दर्ज
लूणकरणसर सीओ सर्किल क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने घर बुलाया और घर में पहले से मौजूद युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया।