आपदा प्रबंधन में आपदा मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : सीईओ श्री अनुकूल जैन
जिला होमगार्ड के तत्वावधान में आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ
आपदा मित्र कुशलता से प्रशिक्षण लेकर स्वयं को सदैव अपडेट रखें आपदाओं के दौरान आपदा मित्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यह बात सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने मंदसौर में जिला होमगार्ड के तत्वावधान में आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रममें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, सीएसपी श्री जितेंद्र सिंह भास्कर, जिला होमगार्ड कमांडेंट श्री वीरेंद्र सिंह जादौन, कंपनी कमांडर श्री रबबि उल्ला काजी आदि उपस्थित थे
उल्लेखनीय है कि आपदा मित्र के रूप में जिले के 135 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें युवक युवातियां दोनों सम्मिलित है।
#Mandsaur
#मंदसौर
7 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026