गाज़ीपुर: गांव में बवाल पर सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा- निशा शर्मा की लड़ाई अंत तक लड़ेगी सपा
गाजीपुर के करण्डा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में 15 अप्रैल को हुई निशा की मौत के बाद आज सपा का डेलिगेशन पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचा था। जहां पुलिस की शिथिलता के कारण गांव के प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा घृणित कार्य किया गया। इस घटना की हम निंदा करते है और निशा शर्मा की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी।