सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर की न्यू इमरजेंसी गेट के सामने ठेले से पहुंचा मरीज, एंबुलेंस सेवा दिखी फेल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मंगलवार को गंभीर हालत में एक मरीज ठेले पर अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जीवीकेइएमआरआई फर्जी केस करवाने में एंबुलेंस बिजी रखने के कारण मरीज को एंबुलेंस व्यवस्था उपलब्ध करवाने में नाकाम हो रही है।