सुल्तानपुर: सुलतानपुर:हत्या के मामले में आरोपित दो अभियुक्तों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा,भेजा जेल
सुल्तानपुर के सेशन कोर्ट ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाते हुए जेल भेजा है। ज्ञात हो कि कूरेभार थाना क्षेत्र के नंदापुर सराय गोकुल में कोलिहा के विवाद में हुई काली चरन नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी रामनाथ और आरोपी ओमप्रकाश को सेशन जज की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनते हुए जेल भेजा है।