सुल्तानपुर: हलियापुर के रंगवा मजरे फत्तेपुर निवासी दो सगे भाइयों को DCM ने रौंदा, हुई मौत
हलियापुर के रंगवा मजरे फत्तेपुर के निवासी रामचंद्र निषाद के पुत्र लवकुश और आशीष को कुमारगंज थाना अंतर्गत पीरबाबा मजार के पास डीसीएम ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल लवकुश व आशीष को पुलिस ने पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।