सुल्तानपुर: सुलतानपुर:बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पर लगा समाज को समाज से लड़ाने का आरोप,जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहीं खबर की जानकारी मुझे भी कल हुई है लेकिन ये जो सोशल मीडिया पर चल रहीं हैं यह पूरी तरह से असत्य और निराधार है इसमें कहीं से भी कोई भी सत्यता नहीं है।मुझे बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है।इसकी जांच होनी चाहिए और अगर मैं दोषी साबित होता हूं तो मेरे ऊपर कार्रवाई करें।इसके लिए मैं तैय्यार हूं।