बदायूं: बझेड़ा गांव में छेड़छाड़ के गलत आरोप में मां-बेटे को घर में घुसकर 5 लोगों ने ईट व डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 7, 2026 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के बझेड़ा गांव में छेड़छाड़ का गलत आरोप लगाकर पांच लोगों ने घर में घुसकर मां सदाश्री और बेटे दीपू पुत्र बबलू के ईट व डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। वही घायल मां बेटे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।