मऊरानीपुर: लहचूरा थाना क्षेत्र में खौफनाक कदम: शादी से लौटे युवक ने बंद कमरे में लगाई फांसी, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
लहचूरा थाना क्षेत्र के चकारा गांव में शादी से लौटे 30 वर्षीय युवक ने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।