घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस को बड़ी सफलता: अपहरण कर लूटपाट करने वाले चार आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, नगदी और कार बरामद
सारणी पुलिस ने अपहरण कर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी एक्सएल-6 कार भी जब्त की है।