हज़ारीबाग: बरही थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत पंचायत के बरियठ्ठा मोड़ और मोगडहा मोड़ के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव रविवार सुबह बरामद किया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने बताया कि शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।