हज़ारीबाग: 19 वर्षीय युवक लापता, कोर्रा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज
हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय अर्जुन कुमार गुप्ता उर्फ रितेश गुप्ता लापता हो गया है। वह 06 फरवरी की शाम करीब 7:55 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोर्रा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। हुलिया: कद 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला, नीली जींस व नीली जैकेट।पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।