महनार: महनार में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गंगा किनारे चार भट्टियां ध्वस्त, 10 हजार लीटर महुआ जावा बरामद
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। गंगा नदी के किनारे चल रहे देसी शराब के अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने चार देसी शराब की भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महनार बाजार घाट के सामने दियारा इलाके में चल रहा है।