कुम्भराज: नगर परिषद कुंभराज में लगा जनकल्याण शिविर, दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही और शिकायतकर्ता आवेदक
Kumbhraj, Guna | Jun 17, 2026 कुंभराज नगर परिषद परिसर में 16 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर लगा है। 17 जून को दी जानकारी में दूसरे दिन बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे, जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ दिया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में शिविर में लोगों ने सहभागिता की।