बनियापुर: एनएच 331 पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर घर में घुसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Baniapur, Saran | May 27, 2026 बनियापुर थाना क्षेत्र में एन एच 331 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक टेलर पिंडरा गांव निवासी फारूक अंसारी के घर में घुस गया। हादसे में घर को भारी क्षती पहुंची और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज जारी है।