थाना बिजनौर पर सूचना मिली कि किसान पथ पर अनूप खेड़ा अंडर पास के पस एक बस और ट्रक (डीसीएम) में एक्सीडेन्ट हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि बस सं0 UP44AT6853 जोकि ग्राम लखोटा माफी थाना बल्दीराज जनपद सुल्तानपुर से बारात लेकर जनपद इटावा जा रही थी जिसमें लगभग 30 से 35 लोग सवार थे।