बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के बड़वाह,सनावद व बेड़ियां के विधायक कार्यालय मे अब प्रतिदिन जन सेवा के लिए जनता दरबार लगेगा। बुधवार को विधायक सचिन बिरला ने शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बड़वाह सनावद व बेड़ियां के विधायक कार्यालयो में जन सेवा को लेकर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दरबार लगेगा।