सिमडेगा एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सदर थाना में आगामी ईद, चैती नवरात्र, छठ सरहुल और रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और एकता भाईचारे के साथ बनाने का निर्णय लिया गया ।इस दौरान प्रशासन की ओर से बताया गया कि त्योहार के दौरान प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।