अनूपगढ़ मुख्य बाजार में 3 अज्ञात महिलाओं के द्वारा दिनदहाड़े दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुकानदार ने आज मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि महिलाएं उसकी दुकान से पाजेब का डब्बा सहित अन्य सामान चुराकर मौके से फरार हो गई हैं। महिला इतनी शातिर थी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का भी उन्हें बिल्कुल भी भय नहीं रहा। दुकानदार महिलाओं की तलाश कर रहा है।