कोडरमा: कोडरमा अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं
कोडरमा अपर समाहर्ता संजय पी. एम. कुजूर ने मंगलवार को 12 बजे आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।