गुमला: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 24, 2026 गुमला-घाघरा मुख्य सड़क पर टोटो बैंक के समीप मंगलवार की रात एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ईरो फटकपुर गांव निवासी महेंद्र उरांव के रूप में हुई है। महेंद्र उरांव अपने एक रिश्तेदार को डेवीडीह पतरा टोली गांव पहुंचाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गुमला-घाघरा रोड स्थित टोटो बैंक के पास हादसा हुआ।