जसवंतनगर: रामलीला तिराहे पास शीशग्रान कब्रिस्तान में ₹9 लाख से विकास कार्य का शुभारंभ, विधायक निधि से बन रहा पक्का फर्श और टीन शेड
रामलीला तिराहा स्थित शीशग्रान कब्रिस्तान में विधायक शिवपाल सिंह यादव की निधि से 9 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। कब्रिस्तान में पक्का फर्श और टीन शेड बनेगा, जिससे नमाज़-ए-जनाज़ा में होने वाली असुविधा दूर होगी। इससे पहले विधायक निधि से जैन समाज के श्मशान घाट का कायाकल्प हो चुका है। इस कार्य का शुभारंभ सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता आदि रहे।